खंडवा के अकबर को अयोध्या से बुलावा, दृष्टिहीन हैं लेकिन अपनी रचनाओं से राम की महिमा गाते हैं

खंडवा। इस समय पूरे देश में अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम है। ऐसे में हर कोई राममय नजर आ रहा है।
वहीं, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से न केवल सनानत धर्म के अनुयायी बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बसे ग्राम हापला-दीपला के एक मुस्लिम कवि अकबर ताज मंसूरी को अयोध्या में अपनी रचनाएं पढ़ने के लिए बुलाया गया है।
अकबर ताज मंसूरी दृष्टिहीन हैं, लेकिन अपनी रचनाओं के जरिए देशभर में श्रीराम के चरित्र का गुणगान करते हैं। वे कहते हैं कि भगवान श्रीराम सबके हैं। उनका अवतार मानव जाति की भलाई के लिए हुआ था। प्रभु श्री राम को लेकर उनके इस प्रेम को देखकर जगद्गुरु संत रामभद्राचार्य ने 14 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विशेष आयोजन में प्रस्तुति देने के लिए अकबर ताज को आमंत्रित किया है।
खंडवा जिले के ग्राम हापला दीपला में रहने वाले एक 44 वर्षीय आंखों से दिव्यांग कवि को अयोध्या में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के विशेष आयोजन के दौरान अपनी प्रस्तुति देने का निमंत्रण मिला है। खास बात यह है कि यह कवि अकबर ताज मंसूरी एक मुस्लिम है। मुस्लिम होकर भी अपनी रचनाओं के जरिए ये प्रभु श्री राम के चरित्र का गुणगान करते हैं।

 

Next Post

सिविल सर्जन पर प्रताड़ना का आरोप, चिकित्सक बोले- टीवी वार्ड में है ड्यूटी भेज देते हैं केज्युल्टी में

दमोह। जिला अस्पताल में इस समय डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच संघर्ष की स्थति बनी हुई है। अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव अग्रवाल ने सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव और आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. नामदेव ने डॉ. […]