एक साथ एक्टिव हुए चार सिस्टम, मध्यप्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल। एमपी में गर्मी के दिनों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। कई क्षेत्रो में किसानों के साथ-साथ आमजन को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीते 24 घंटों के दौरान सिवनी में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रो का मौसम बिगड़ा हुआ है।
वहीं, अब मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान 45 जिलों में आंधी-बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
बताया जा रहा है कि आगामी 7 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ प्रदेशभर में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।
बता दे कि बताया जा रहा है कि, एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकतर इलाकों का मौसम बिगड़ा हुआ है। वहीं, अब मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान 45 जिलों में आंधी-बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि, आगामी 7 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ प्रदेशभर में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बीचोंबीच एक टर्फ लाइन गुजर रही है, जबकि दूसरी टर्फ ऊपरी स्तर पर एक्टिव है। वहीं, पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव हैं। इन चारों सिस्टमों के संयुक्त असर से बीते 4 दिन से प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने तक का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 20 से ज्यादा जिलों में ऐसा ही मौसम देखने को मिला।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल सहित प्रदेश के 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन सिस्टमों के चलते प्रदेश में रोजाना 30 से 35 जिलों में मौसम अचानक बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है।

 

Next Post

भीषण हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत, पांच घायल, मासूम बच्ची को हाथों में लेकर इलाज के लिए दौड़े पिता

गुना। शहर के बाईपास में श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का एक परिवार महाकाल के दर्शन कर […]