मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का झांसा देकर डॉक्टर दम्पति से आधे करोड़ के ज्यादा की ढगी, गोरखपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. आरएस शर्मा और उनकी पत्नी से 54 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। बेटे को देहरादून मेडिकल कॉलेज में पीजी में एडमिशन दिलवाने के नाम पर रुपए ऐंठ लिए गए। सीट नहीं मिलने पर आरोपी ने रकम भी नहीं लौटाई। पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉ. अर्चना शर्मा सोमवार को पति डॉ. आरएस शर्मा के साथ गोरखपुर थाने पहुंची। जहां लिखित में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके बेटे सिद्धार्थ शर्मा ने नीट पीजी 2023 में क्वालीफाई किया था। करीब एक साल पहले पेसिफिक एजुकेशन मुंबई में रहने वाले सोनू बंसल ने उन्हें कॉल किया और बताया कि देहरादून मेडिकल कॉलेज में उनके बेटे को वह सीट दिलवा सकते हैं।
डॉ. अर्चना शर्मा ने यह बात अपने पति डॉ. आरएस शर्मा से की जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड वीसी है।
डॉ. अर्चना शर्मा के पास फिर मुंबई निवासी सोनू बंसल का सिद्धार्थ के एडमिशन के लिए लगातार कॉल आता रहा। सोनू बंसल ने डॉक्टर दम्पति को बताया कि, देश के किसी भी शहर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करवाना हो तो वह तुरंत दिलवा सकते हैं। सोनू ने डॉक्टर दम्पति के पास कई कॉलेजों की सूची भेजी। डॉ. अर्चना शर्मा ने आखिरी में देहरादून मेडिकल कॉलेज में सीट दिलवाने की बात सोनू बंसल से कहीं। जिसके एवज में उन्होंने 99 हजार रुपए बतौर फीस सोनू बंसल को दी।
99 हजार रुपए लेने के बाद सोनू बंसल ने डॉ. अर्चना शर्मा से कहा कि जल्द ही आपके बेटे का देहरादून मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कॉलेज की फीस भी जमा करनी होगी। 8 अक्टूबर 2023 से 1 दिसंबर 2023 तक डॉक्टर दम्पति से सोनू बंसल ने कॉलेज की फीस की नाम पर 48 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके अलावा विवेक कुमार के खाते में भी सोनू ने 6 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाएं।
काफी समय तक जब देहरादून मेडिकल कॉलेज में उनके बेटे का एडमिशन नहीं हुआ तो डॉ. अर्चना शर्मा ने सोनू बंसल से कॉल पर बात की तो उसने नेशनल मेडिकल काउंसिल से अप्रूवल की बात कह कर टाल दिया। आरोपी सोनू बंसल इतना शातिर था कि जब भी डॉ. अर्चना शर्मा उसे कॉल करती तो वह किसी ने किसी को देहरादून मेडिकल कॉलेज का अधिकारी बताकर उनसे बात करवा दिया करता था।
27 अप्रैल 2024 को आखिरी बार सोनू बंसल ने डॉ. अर्चना शर्मा से यह कहते हुए फोन बंद कर दिया कि वह रुपए नहीं दे सकते हैं, और ना ही उन्हें एडमिशन मिलेगा इतना कहने के बाद सोनू ने अपना फोन बंद कर लिया, जो कि आज भी चालू नहीं हैं।
डॉ. आरएस शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. अर्चना शर्मा ने गोरखपुर थाने में सोनू बंसल और विवेक कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
गोरखपुर पुलिस ने शिकायत पर मुंबई निवासी सोनू बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि हाथीताल कॉलोनी निवासी डॉ. अर्चना शर्मा ने अपने पति डॉ. आरएस शर्मा के साथ गोरखपुर थाने में आकर शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

लोकार्पण कार्यक्रम में सुआतला पहुचे सांसद चौधरी दर्शन सिंह, सांसद ने विद्यार्थियों को दिया उच्चशिक्षा के लिए सरकार द्वारा पूरे वित्तीय सहयोग का आश्वासन

नरसिंहपुर। जिले के करेली तहसील के सुआतला में नर्मदापुरम सांसद चौधरी दर्शन सिंह ने सड़क निर्माण के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये एवं 15वें वित्त से तीन लाख रुपये की राशि देने की स्वीकृति दी है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा ने अपने उद्बोधन […]