मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान खजुराहो में फूड प्वाइजनिंग का मामला, तीन रिसार्ट कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर

छतरपुर। जिले के खजुराहो स्थित गौतम रिसोर्ट में सोमवार को आठ रिसोर्ट कर्मचारियों की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको भर्ती कराया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों का इलाज जारी है।
मृतको की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, प्रागीलाल कुशवाह, गिरिजा रजक के रूप में हुई है।
वहीं, पांच में से दो की स्थिति गंभीर बताई गई है।
बता दे कि खजुराहो में यह घटना उसे समय आई है, जब प्रवास पर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्रीगण हैं।
घटना के बाद अधिकारियो के हाथ पांव फूल गए हैं। अचानक एक साथ मौत का मामला संदिग्ध हो गया है।
सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि इस तरह से फूड प्वाइजनिंग से लोगों की मौत नहीं होती है। घटना की हकीकत जानने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे खजुराहो के गौतम रिसोर्ट में रिसोर्ट कर्मियों के भोजन करने के बाद 8 कर्मियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।
रिसोर्ट में काम करने वाले कर्मियों ने आलू-गोभी की सब्जी का सेवन किया था। सब्जी खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबियत अचानक खराब होने लगी थी।
खाना खाने से बीमार हुए गौतम होटल खजुराहो के 3 कर्मचारियों की दुःखद मृत्यु होने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल रूप से सम्बंधित के परिजन को रेडक्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।
जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान लेते हुए प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक एवं रामस्वरूप कुशवाहा के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। साथ ही विगत रोज जानकारी मिलने पर होटल के भोजन की जांच के लिए सैंपलिंग भी कराई गई है।

 

Next Post

बंगाल में बाबरी मस्जिद के नींव पर भोपाल मे हिंदू संगठनो का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

भोपाल। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच 2 नंबर स्टॉप पर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर मस्जिद बनानी है तो अब्दुल कलाम या अशफाकउल्ला […]