बरातियों की वैन एवं एसडीएम की स्कार्पियो के भिड़ंत से दो लोगो की मौत, पांच घायल

खरगोन। शहर के डायवर्सन रोड क्रॉसिंग पर रविवार सुबह बारातियों से भरी कार से स्कॉर्पियो टकरा गई।
हादसे में दूल्हे के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारात डालकी गांव से बुरहानपुर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह 6:30 बजे डायवर्सन रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास जवाहर मार्ग की क्रॉसिंग पर हुआ। डालकी गांव से बारातियों से भरी ईको वैन क्रमांक एमपी09 डब्लूडी 4439 बुरहानपुर जा रही थी, तभी क्रॉसिंग पर एसडीएम नेम प्लेट वाली स्कॉर्पियो एमपी46 टी 0923 से टकरा गई।
हादसे में ईको वैन में सवार दूल्हे के भाई रामलाल पिता मांगीलाल (50) और रिश्तेदार शोभाराम पिता नत्थू प्रजापत (50) की मौत हो गई। वहीं, पांच बाराती और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी घायल हो गए। स्कॉर्पियों का ड्राइवर खंडवा से गाड़ी की सर्विसिंग कराकर सेंधवा जा रहा था। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना में घायल जगदीश प्रजापत ने बताया कि हम लोग डालकी से बुरहानपुर शादी में जा रहे थे। जवाहर मार्ग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने हमारी वैन को टक्कर मार दी। हमारी गाड़ी में छह लोग सवार थे। बाराती तीन कारों में सवार थे। एक कार आगे निकल गई थी। जो वैन हादसे का शिकार हुई, वो बीच में चल रही थी। इस कार में दूल्हा नहीं था।
जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ वह बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। हादसे के समय कार में केवल ड्राइवर था। वह कार की सर्विसिंग कराकर खंडवा से बड़वानी की तरफ जा रहा था।
हादसे में वैन में सवार 4 लोग और स्कॉर्पियों का ड्राइवर घायल हुए है। घायलों में धर्मेंद्र पिता अमीचंद, राधाबाई पति कैलाश, कैलाश पिता राजाराम, जगदीश पिता अमिचंद शामिल है। ये सभी लोनारा, डालकी और टांडाबरूड गांव के हैं। स्कॉर्पियो के ड्राइवर साबिर पिता आमिर खान को भी चोट आई है।
सहा. उपनिरीक्षक श्रीराम भूरिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Next Post

बिजावर बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट में करीब 20 लोग झुलसे, हादसे में 12 वर्षीय बच्चा गंभीर

छतरपुर। जिले के बिजावर बस स्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज के ठेले पर एकाएक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागते नजर आए। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। किसी के […]