स्मैक बेच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, शिवपुरी के देहात थाना पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी। जिले की देहात थाना पुलिस ने एक युवक को सात लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में जेल से सजा पूरी करके आया है। अपने मकान का सपना पूरा करने के लिए स्मैक बेचने लगा।
देहात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हवाई पट्टी स्थित नर्सरी के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है।
सूचना पर थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने उपनिरीक्षक ने सपना रावत, सहा. उपनिरीक्षक केदार सिंह, प्रधान आरक्षक दीपचंद, विनय सिंह, सुनील भार्गव एवं आदेश धाकड़ को मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश देने के लिए भेजा।
वही, बताए गए स्थान पर पुलिस टीम को एक युवक खड़ा मिला।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम निरपत रावत पिता धरमू रावत (47) निवासी बिलोकलां हाल रातौर रोड फतेहपुर थाना कोतवाली बताया।
पुलिस ने जब युवक से सुनसान क्षेत्र में खड़े होने का कारण पूछा तो वह उचित जबाव नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस को शक होने युवक की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास 7 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की 36.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

 

Next Post

परिवार के साथ नालछा माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे डॉक्टर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी कार सहित ले गए अपने साथ

मंदसौर। बुधवार सुबह 11 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रतापगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी डॉ. डीडी संगतानी को कार सहित ले गए। बताया गया कि शहर के कैलाश मार्ग पर उनकी कार (एमपी 09 डीयू 4509) को रोका गया था। इसके बाद उन्हें साथ में ले गए। इधर, परिवार वालों ने […]