लेवाली बढ़ने से सोने के भाव में 150 रुपये की बढ़त, चांदी में भी मामूली सुधार

इंदौर। तीन दिन से कीमती धातुओं के घटते दामों के असर के बाद दोनों में लेवाली निकलती दिखी। इससे सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली सुधार हुआ।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लेवाली बढ़ी है।
दरअसल, विश्लेषकों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में एशियाई व्यापार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने की मांग फिर बढ़ना इसकी वजह है।
हालांकि, जानकार कह रहे हैं कि वैश्विक संकेत ऐसे नहीं है जो लंबी तेजी को सपोर्ट करे। कामेक्स पर सोना बढ़कर 2348 डालर प्रति औंस और चांदी 27.66 डॉलर प्रति पर कारोबार हुआ। इसके चलते इंदौर में सोना कैडबरी नकद में एक बार फिर 73 हजार के पार 73050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा में लेवाली जोरदार रहने से 200 रुपये बढ़कर 80500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
वही व्यापारियो का मानना है कि पिछले पांच सत्रों में लगभग रिकार्ड ऊंचाई से गिरने के बाद सोने में सप्ताह के आखिरी दिन सटोरियों की भी कुछ लेवाली रही। इससे हाजर में मात्र 150 रुपये सुधार हुआ है। कामेक्स सोना ऊपर में 2352 तथा नीचे में 2326 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 27.66 व नीचे में 26.25 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
सोना कैडबरी रवा नकद में 73050 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 74000 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 67830 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

 

Next Post

मध्य प्रदेश अकादमी की एकता डे एवं व‍िनोद सिंह ने एश‍ियन जून‍ियर एथलेट‍िक्‍स में जीते पदक

भोपाल। दुबई में हो रहे 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में मप्र राज्य अकादमी के ख‍िलाड‍ियों ने सराहनीय प्रदर्शन क‍िया। एकता डे ने 3000 मी. स्टीपल चेस में 10:31:95 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अकादमी के ही व‍िनोद स‍िंह ने 5000 मी. दौड़ में 14:09:44 सेकंड का […]