छत पर पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत

देवास। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही में एक युवक की जान चली गई।
26 वर्षीय एक युवक पतंग उड़ाने के दौरान छत के ऊपर रखी टंकी से छत पर सिर के बल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर शहर के नई आबादी में आदित्य सांगते घर की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। वह छत के ऊपर रखी पानी की टंकी पर चढ़कर पतंगबाजी कर रहा था। इसी दौरान संभवत: पैर फिसलने के चलते युवक टंकी के ऊपर से सिर के बल छत पर गिर गया।
परिजन युवक को तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
क्षेत्रीय पार्षद विनय सांगते ने बताया कि मोंटी के पिता का काफी पहले निधन हो गया था। घर में मां, छोटा भाई और बहन हैं। माेंटी नगर निगम की ही डॉग स्क्वॉड में काम करता था।

 

Next Post

निर्माणाधीन कुआ धसने से माँ बेटे सहित 6 लोग मलबे में दबे, एसडीईआरएफ का रेस्क्यू जारी

छिंदवाड़ा। जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में निर्माणाधीन कुआं धंस गया। इससे मलबे में मां-बेटे समेत 6 लोग दब गए। तीन तो किसी तरह बाहर निकल गए। बाकी अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार दोपहर में […]