रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, 51 यात्री थे सवार

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (सिक्स-ई-7295, एटीआर) को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
बताया गया कि सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत मिलने लगे। इसके बाद पायलट ने एहतियातन फ्लाइट को वापस इंदौर लाने का फैसला किया।
सुबह करीब 7:15 बजे विमान सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर उतर गया। इस दौरान विमान में सवार यात्री घबराए हुए थे, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी जांच के बाद इस उड़ान को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को टिकट का पैसा वापस लेने या बुकिंग रीशेड्यूल करने के विकल्प दिए गए हैं।
विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है।
हाल ही में हुए अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइंस तकनीकी खामियों को लेकर अधिक सतर्कता बरत रही हैं।

 

Next Post

सारनी,बैतूल,घोड़ाडोंगरी सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, सतपुड़ा जलाशय के 7 गेट 5 फीट तक खुले

बैतूल। जिले में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 57.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें घोड़ाडोंगरी में 138 मिमी और सारनी में 156 मिमी तक पानी गिरा। लगातार बारिश के चलते सतपुड़ा जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ा, इस कारण […]