तीन दिवसीय कृषि आधारित उद्योग मेले का आगाज

जबलपुर। जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय कृषि आधारित “राईस ग्रेन प्रो-टैक एक्सपो” का आज शुभारम्भ किया गया।
“राईस ग्रेन प्रो-टैक एक्सपो” का उद्धघाटन के दौरान मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नु) रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने किया।
इस दौरान चेम्बर अध्यक्ष प्रेम दुबे ने कहा कि अनाज व्यवसाय से जुड़े हुए उद्योगों को एक कल्स्टर के रूप में विकसित किया जावे, ताकि सुव्यवस्थित उद्योग स्थापित किए जा सके। जिससे युवा उद्यमियों को लाभ मिल सके, जिससे जबलपुर का विकास संभव हो सकेगा। नये उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए एक नया महौल तैयार होगा।
मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नु) ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए कलस्टर के रुप में अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जबलपुर चेम्बर के साथ मिलकर एक कृषि आधारित उद्योग की स्थापना हेतु एक प्रस्ताव बना कर शासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कलस्टर के विकास के लिए पूर्ण रुप से सहयोग देने का आश्वासन दिया ताकि जबलपुर के युवाओं को उद्योगों की स्थापना के लिए एक सकारात्मक वातावरण में जबलपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मप्र राईस मिलिंग एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा किया गया।
बता दे कि मेले में 125 स्टॉल लगाए गए, जिसमें चावल, गेंहु, दाल, पोहा प्रसंस्करण, मीलिंग मशीनरी सॉलवेंट एक्सट्रेशन प्लांट, क्लीनिंग, ग्रेडिंग, सोरटिंग, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल, रुफिंग, पीईबी, वेयरहाउसिंग, साईलों और भंडारण पैकेजिंग आदि के स्टॉल हैं।
यह उद्योग मेला 17 मई से 19 मई तक चलेगा।
जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बलदीप सिंह मैनी, सतीश जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन, नरिंदर पांधे, चंद्रेश वीरा, मुकेश अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, अजय बख्तावर, राकेश श्रीवास्तव, भीमलाल गुप्ता, कुलदीप सिंह लाम्बा, दुर्गा रजक, धनंजय वाजपेयी, निखिल पाहवा, असलम खान, रजनीश त्रिवेदी, आशीष कोठारी, मनोज सेठ, वीरेंद्र केशरवानी, श्याम सुहाने, अभिषेक ध्यानी, अनिल अग्रवाल (सीए), प्रशांत जैन, युसुफ सैफी, नमन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मुनीन्द्र मिश्रा, दीपक सेठी, जुगल किशोर तिवारी, शशिकांत पाण्डेय आदि ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक से संख्या में शामिल होने की अपील की है।

 

Next Post

केनरा बैंक के अधिकारियो ने फर्जी कंपनी बनाकर 3 करोड़ का लोन किया पास, प्रबंधक सहित 4 पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की टीम ने 3 करोड़ रुपए के गबन के मामले में केनरा बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, प्रबंधक, प्रोबेशनरी ऑफिसर सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक के यह तमाम अधिकारियों ने धोखाधड़ी करते हुए न सिर्फ तीन करोड़ की राशि का […]