पारिवारिक विवाद में भाई ने की चाकू मारकर भाई की हत्या, बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला

इंदौर। संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
आरोपी शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था।
शनिवार को पुन: शराब पीकर आया और छोटे भाई को नींद से जगाया। पत्नी और मां के सामने उसकी पिटाई की और सीने में चाकू घोंप कर मौके से फरार हो गया।
घटना बाणगंगा थाना अंतर्गत कालिंदी गोल्ड सिटी की शनिवार रात करीब 11 बजे की है। जहाँ, आरोपी कमलेश खरे निवासी स्कीम-78 ने छोटे भाई आशीष रामचंद्र खरे की हत्या की है।
पुलिस के मुताबिक आशीष पत्नी बबीता और मां चंद्रकला के साथ घर में सो रहा था। कमलेश शराब पीकर आया और गालियां देने लगा और आशीष की पिटाई करते हुए एक खाली प्लाट तक ले गया। बबीता ने बचाने की कोशिश की लेकिन उसको लात मार दी। आरोपी ने आशीष के सीने में चाकू घोंपा और दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गया। जिसके बाद परिजन व पुलिसकर्मियों ने आशीष को अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
बबीता ने पुलिस को बताया कमलेश भी पहले कालिंदी गोल्ड सिटी में ही रहता था।
उस मकान पर 12 लाख रुपये का ऋण है। कमलेश किस्तें भी नहीं भरता था और मकान भी हथियाना चाहता था। विवाद होने लगा तो कमलेश स्कीम-78 में रहने लगा। बीच-बीच में आकर झगड़ा करता था। बबीता ने थाने में शिकायतें भी की थी।
पुलिस ने मां चंद्रकला से पूछताछ की तो बताया वह कमलेश के पास ही रहती थी। पांच दिन पूर्व ही विवाद करने के कारण आशीष के पास आई थी। रात को लगा कमलेश उससे बातचीत करने आया है।
हालांकि बाणगंगा पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर विवेचना प्रारम्भ कर दी हैं।

 

Next Post

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 20 मई से 20 जून तक

सीधी। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग हेतु दिनांक 15 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 के मध्य 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में दिनांक 18 मई 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के […]