हमारे बुजुर्ग ही परिवार एवं समाज के आधार स्तंभ

जबलपुर। अंतररार्ष्ट्रीय नेमा साहित्य मंच द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी स्वरूपा अति वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान विगत दिनों उनके निवास स्थल पर जाकर लक्ष्मीबाई पति स्व. राधे श्याम नेमा, राजरानी गुप्ता पति स्व. कोदू लाल गुप्ता एवं सुशीला नायक पति स्व. बीएल नायक का सम्मान तिलक वंदन पूजन आरती के साथ शाल श्रीफल एवं मान पत्र देकर किया गया।
इस दौरान समाज के अति वरिष्ठ नागरिक बाल कृष्ण नेमा एवं राधेश्याम नेमा को भी उनके घर जाकर वरिष्ठ समाज शिरोमणि अलंकरण से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पी नेमा एवं हरि नारायण नेमा ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार एवं समाज के आधार स्तंभ हैं, उनकी देखभाल एवं खुशियों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर संस्थापक संतोष नेमा ने सभी परिवारों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें अति वरिष्ठ नागरिकों का उनके घर जाकर सम्मान करने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया। साथ ही मंच के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में समाज के दिव्यांगों के सहायतार्थ कुछ कार्य योजना तैयार की जा रही है।
संयोजक विजय नेमा ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंच के इस कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस अवसर पर परिवार के कैलाश, डॉ. गोविंद, बालकृष्ण, संतोष रामकिशन, अजय, विजय, महेश, विवेक, विकास, विक्रांत, सुभाष, गिरीश, डॉ.अंकिता, संजय, रामशंकर, आशीष नेमा, डॉ. सुंदर लाल, मुरारी लाल, आशीष, अरुण गुप्ता आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
सभी परिवारों ने अति वरिष्ठ जनों का सम्मान करने के लिए आत्मीय आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर, हादसे में दादा-दादी व नाती की मौत

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी-मैहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केलवारा कला के पास कार ने बाइक सवारो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार नोनिया करोंदिया थाना अमदरा क्षेत्र निवासी दादा दादी और उनके नाती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कार की तलाश कर […]