पूर्व महापौर पं. विश्वनाथ दुबे की सातवीं पुण्यतिथी मनाई गई

जबलपुर। पूर्व महापौर स्व. पं. विश्वनाथ दुबे की सातवीं पुण्यतिथी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम श्री गुरू नानक दरबार गोरखपुर में श्री अखंड पाठ का समापन किया गया एवं पं. विश्वनाथ दुबे के द्वारा समाज एवं देश के प्रति किए गए कार्यों को याद किया गया।
इसके उपरांत सुमित कालिया का एवं गौरा दुबे कालिया द्वारा अमृतसर साहब का तैल चित्र भेंट किया गया।
नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित नेहरू उद्यान में स्व. पं. विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में स्व. पं. विश्वनाथ दुबे के द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद किया व कहा कि स्व. विश्वनाथ दुबे जबलपुर के हित हेतु हमेशा तत्पर रहे। उनकी दूरगामी योजनाओं का परिणाम आज नगर निगम प्रगती पथ पर अग्रसर है, समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास के रास्ते पर आगे लाने की बात पं. विश्वनाथ दुबे हमेंशा कहा करते थे। उनके सद्कर्मों एवं अच्छी सोच के कारण उनका नाम सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
पूर्व महापौर स्व. पं. विश्वनाथ दुबे की सातवीं पुण्यतिथी के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा, वरिष्ठ समाज सेवी राममूर्ति मिश्रा, दिनेश यादव, राजेन्द्र चौधरी, रिंकू विज नगर निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, काके आनंद पूर्व पार्षद, मथुरा पहलवान, मुकेश राठौर, झल्लेलाल जैन, तजिन्दर सिंह टीटू, दीपक सिंह राजपूत, तेजकुमार भगत, डिम्पी बिन्द्रा, अनुभा शर्मा, शीला ठाकुर, लक्ष्मी बेन, बलजीत सिंह, रूपलाल यादव, दलवीर सिंह जस्सल, शैलेश राठौर, कृष्णा गुप्ता, बलविंदर मान, संजय वर्मा, अन्नू यादव, पिंकी ठाकुर, शशी बघेल, प्रशांत मिश्रा, शिव यादव, मंजीत डोंगरा, गुलजार सिंह, रामदास यादव, अतुल जोसफ, मनीष ठाकुर, मदन लारिया, संजू पाठक, अनिल गुप्ता, रिजवान कोटी, रिंकू कुश्वाहा, बेबू भाटिया, बी.के. तिवारी, भगत राम सिंह, सरदार कैप्टन मल्होत्रा सहित अनेंक सामाजिक, राजनैतिक एवं खेल संघों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Next Post

मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा प्रारम्भ, प्रदेशभर के 11 शहरों के 15 केन्द्रो में परीक्षा आयोजित

इंदौर। मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2024 सोमवार से प्रारम्भ हो गई है। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 11 शहरों में 15 केंद्र बनाए हैं, जिनमें से इंदौर में सर्वाधिक पांच केंद्र बनाए हैं। यह परीक्षा के माध्यम से एसडीएम, उपपुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका […]