जबलपुर। जिले के शासकीय महाविद्यालय कुंडम में वार्षिक स्नेह सम्मलेन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जबलपुर लोकसभा सांसद पं. आशीष दुबे के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक नंदिनी मरावी एवं महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. रवि महोबिया के विशिष्ट आतिथ्य तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मधुमति नामदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ साथ वर्ष भर आयोजित विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
सरस्वती वन्दना और अतिथियों के स्वागत के पश्चात् प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
क्षेत्रीय सांसद पं. आशीष दुबे ने 1984 से संचालित महाविद्यालय को ऐतिहासिक गौरवपूर्ण शैक्षणिक केंद्र बताते हुये भविष्य में महाविद्यालय के विकास के लिए खेल मैदान एवं खेल अधिकारी शासन स्तर पर दिलवाने आश्वाशन दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्यो सहित कुंडम के गणमान्य नागरिक राधेश्याम साहू, सतीश अवस्थी, राजू साहू, विजय बहादुर परस्ते, अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र धुर्वे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष (कुंडम) राजेश साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष (चौरई) गनपत सिंह, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष आशीष पटेल, कमलेश साहू, पं. संतोष मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, खिलाड़ी सिंह आर्मो, झुन्नीलाल झरिया, रमेश साहू, रंगदार कछवाहा, राकेश पटेल, डीपी साहू, व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश सोनी, बाबा ठाकुर, एसडीएम मोनिका वाघमारे, डिप्टी कमिश्नर (जनपद पंचायत) पीएल यादव, कुण्डम थाना प्रभारी अनूप नामदेव, कनिष्ठ यंत्री कुंडम एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ रश्मि झारिया एवं डॉ.अनीता श्रीवास्तव ने किया।

