आरक्षक को पीटने वाले आरआई पर एफआईआर की मांग, खरगोन में आदिवासी समाज का प्रदर्शन

DR. SUMIT SENDRAM

खरगोन। रक्षित निरीक्षक (आरआई) द्वारा आरक्षक से मारपीट के मामले में गुरुवार को आदिवासी समाज ने विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जयस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, इनके साथ ही विधायक केदार डाबर, झूमा सोलंकी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाइक भी मौजूद रहे।
बता दे कि जयस की अगुवाई में बुधवार दोपहर 12 बजे से खंडवा बडौदा मार्ग पर चक्काजाम किया गया था। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद करीब 25 घंटे बाद खंडवा-बडौदा हाइवे में चक्काजाम समाप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने रक्षित निरीक्षक सौरभ कुशवाह को कल ही निलंबित कर दिया था।
डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुराहनपुर के अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश को जांच सौपी है।
बता दे कि रक्षित निरीक्षक सौरभ कुशवाह और उनकी पत्नी ने डॉग गुमने पर पुलिस आरक्षक राहुल चौहान से मारपीट की थी। आरक्षक ने गाली-गलौज के आरोप लगाए थे।
आरक्षक की शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गंभीर घटना मानते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने की कार्रवाई की थी।
वही,आदिवासी समाज के लोग रक्षित निरीक्षक सौरभ कुशवाह पर एफआईआर की मांग पर अड़े रहे। चक्काजाम खत्म होने के बाद खंडवा-बडौदा मार्ग यातायात बहाल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक आरआई के डॉग का बच्चा गुम हो गया था। इससे गुस्साए आरआई ने आरक्षक राहुल चौहान के साथ मारपीट कर दी। पीड़‍ित आरक्षक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे आरआई के बंगले पर उनका बच्चा और पालतू डॉग संभालने की ड्यूटी पर लगाया गया था।
पीड़ित आरक्षक ने आगे बताया कि 23 अगस्त को रात में आरआई ने डॉग के गुम होने से नाराज होकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित घर पर आकर पुलिस वाहन में बैठाकर बंगले पर लाए। यहां बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। जब मैं घर नहीं पहुंचा तो पत्नी जयश्री तलाशते हुए बंगले पर पहुंची। उसके सामने भी आरआई ने पिटाई की। इसी दौरान आरआई की पत्नी ने जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया।

 

Next Post

मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सभी दल एकमत, सीएम बोले कि सर्वदलीय संकल्प किया पारित

भोपाल। गुरुवार को ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, सपा, आप और वाम दल सहित अन्य राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओबीसी […]