सीधी। अमिलिया पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही कर 412 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी मुताबिक अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय को 2 नवम्बर 2024 को रात्रि गश्ती के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोनवर्षा का प्रवेश द्विवेदी एवं दिवाकर द्विवेदी अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखा है।
जिसके बाद अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए। मौके से पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोनवर्षा निवासी प्रवेश द्विवेदी एवं दिवाकर द्विवेदी के घर की तलाशी ली गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के घर के अंदर 46 नग खाकी कलर के कागज के कार्टून में देशी प्लेन एवं अंग्रेजी मदिरा बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक 41 पेटियों में देशी प्लेन मदिरा कुल 369 लीटर कीमती लगभग 1 लाख 44 हजार, 2 पेटियों में एमडी अंग्रेजी व्हिस्की कुल 17.28 लीटर कीमती लगभग 24 हजार, 2 पेटियों में ऑफिसर चॉइस 17.28 लीटर कीमती लगभग 16320, 1 पेटी में मैकडॉवेल रम 8.46 लीटर कीमती लगभग 8 हजार रुपए कुल 412 लीटर कीमती 1 लाख 92 हजार जब्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन आरोपियों के द्वारा वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए।
अमिलिया पुलिस ने दोनों आरोपी प्रवेश द्विवेदी एवं दिवाकर द्विवेदी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में जुट गई है।

