इंदौर। शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में प्रधान आरक्षक अशोक बोढाना का शव मिला है। वह कल से लापता थे। पुलिस और परिजन उनकी जगह-जगह तलाश कर रहे थे।
परदेशीपुरा थाना प्रभारी के मुताबिक अशोक डीसीपी (ट्रैफ़िक) मनीष अग्रवाल की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार शाम गाड़ी रिपेयर के लिए देने आए थे। गाड़ी छोड़ने के बाद उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन निकाली तो एलआईजी चौराहे की मिली। लोकेशन के आधार पर एमआईजी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवा दी गई थी।
शनिवार सुबह अशोक का सुभाष नगर में सड़क किनारे शव मिला। उनका मोबाइल ग़ायब है।
थाना प्रभारी के मुताबिक़ शरीर पर चोट के निशान नहीं है। साइलेंट अटैक भी हो सकता है। शव का पीएम करवाया जा रहा है।


