यात्री बस ने बाइक सवार छात्रों को रौदा, मौके पर दो छात्रों की मौत

डिंडोरी। कोतवाली थानांतर्गत में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवें टांकी नाला के पास शनिवार को यात्री बस बाइक सवार दो छात्रों को रौंदते हुए निकल गई। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर एसडीएम राम बाबू देवांगन सहित कोतवाली थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस यात्री बस और ड्राइवर को अभिरक्षा में लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गोपालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सड़वा छापर गांव के आशीष झरिया और विवेक बंसल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र थे। दोनों किराए के मकान में साथ रहते थे। शनिवार को दोस्त की बाइक एमपी 52 जेड ए 7965 से गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस क्रमांक एमपी 18 पी 0182 ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बाइक में बैठा छात्र बस के कांच से टकरा गया। जिससे बस का कांच टूट कर सड़क में बिखर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
छात्रों को रौंदने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर डिंडौरी बायपास पर गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को भी जब्त कर लिया।
कोतवाली थाना प्रभारी (निरी) गिरवर सिंह उईके ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम किया जा रहा है। बस को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर शिवकुमार निवासी कुई थाना शाहपुर से पूछताछ की जा रही है।

 

Next Post

आबकारी व पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का करोबार जोरों पर, जिम्मेदार बेखबर, ठेकेदारों को गांव-गांव पैकारी कर शराब पहुंचाने की खुली छूट

सीधी। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बेधडक होकर अवैध शराब का कारोबार जमकर किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें कई बार आबकारी विभाग के आला अधिकारियों एवं पुलिस विभाग से भी की जा चुकी है। साथ ही मीडिया में भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर खबरें सुर्खियां बनती हैं। […]