रतलाम। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने कलेक्टर के नाम एसडीएम अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जुलाई से सितंबर तक का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। वह चाहते हैं कि दीपावली के पहले शिक्षकों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाए।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार माथुर ने कहा कि कर्मचारियों का तीन माह का एरियर का भुगतान रतलाम जिले में नहीं किया गया। इससे हजारों कर्मचारी वंचित है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मगर, अब जल्द से जल्द उनकी लंबित राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, पंकज दोहरे, मनीष सक्सेना, रमेश परमार आदि उपस्थित रहे।

