कूनो में एक बार फिर चीते की हुई मौत, अब तक 10 चीतो की हुई मौतें

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक और चीते ने दम तोड़ दिया।
नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य ने दोपहर में 3.17 बजे दम तोड़ दिया।
चीतों की मॉनिटरिंग कर रही टीम ने सुबह 11 बजे जब उसे देखा तो वह अचेत और कमजोर दिख रहा था। टीम ने उसे सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया तो उसकी हालत में थोड़ा सुधार आया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत के कारण का खुलासा होगा।
गौरतलब हैं कि कूनो में अब तक शावक और चीते मिलाकर यह 10वीं मौत है। इनमें 7 चीते और 3 शावक है। नामीबिया से कुल 8 चीतों को लाया गया था।
नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था। दोनों हमेशा एकसाथ रहते थे, साथ शिकार करते थे। कुछ समय पहने दोनों की अग्नि और वायु चीते से भिड़ंत हुई थी। वे दोनों भी सगे भाई थे। इसमें अग्नि चीता गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बार चीतों को बाड़े में बंद कर दिया था।

 

Next Post

डॉ.फा. वलन अरासु बने जबलपुर धर्मप्रांत के नये बिशप

जबलपुर। कैथोलिक धर्मप्रांत में उस वक्त आनंद की लहर दौड़ गई जब, संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. वलन अरासु को जबलपुर धर्मप्रांत का नया बिशप घोषित किया गया। धर्मप्रांत के पूर्व बिशप जेराल्ड अल्मेडा सहित सभी पुरोहितगण, धर्म बहने एवं विश्वासीगणो द्वारा उन्हें इस सुअवसर पर शुभकामनाएँ […]