कड़ाके की ठंड के चपेट में समूचा मध्य प्रदेश, कई इलाकों में कोहरे के साथ बूंदाबांदी

भोपाल। प्रदेश के कई शहरों में पड़े मावठे ने वातावरण में ठंडक घोल दी है।
बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा उछला एवं दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, शाजापुर, देवास, इंदौर, बड़वानी, खरगौन, खंडवा, हरदा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना एवं रीवा में हल्की बारिश हुई।
बादल छाए रहने के चलते रात के तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटो में बैतूल में 1.5 डिग्री बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भोपाल में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। दतिया में 11 डिग्री रहकर सामान्य से पांच डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बादल और बूंदाबांदी के बीच अब अधिकतम तापमान में कमी आने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है, जिससे नमी आ रही है। वातावरण में नमी अधिक होने से अधिकतर शहरों में कोहरा छा रहा है। जिसके शुक्रवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दमोह, पन्ना और सतना में घना कोहरा छाया रहा। इसके अतिरिक्त उज्जैन, आगर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, दक्षिणी खरगौन, रायसेन, भोपाल, विदिशा, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, में रीवा और सीधी में भी कोहरा रहा।

 

Next Post

बिगड़ा मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश का दौर जारी, बढ़ी ठिठुरन वाली ठंड

सीधी/सिंगरौली। ठण्ड के मौसम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को जहां सीधी- सिंगरौली सहित कई जिलो में बारिश हुई, वहीं आज शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे से बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय सीधी में लगभग 45 मिनट से रिमझिम बारिश हुई तो वहीं बारिश के बाद कोहरे […]