हाई प्रेशर मशीन के सहारे आसमान में 300 फीट तक उड़ेगा गुलाल, पांच राज्य के कलाकार होंगे शामिल

इंदौर। देवी अहिल्या युवा मंच के द्वारा रंग-पंचमी पर राधाकृष्ण रास रंग फाग यात्रा का आयोजन 30 मार्च को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा।
कुशवाह नगर राम मंदिर से मरीमाता चौराहे तक निकलने वाली इस 5 किलोमीटर की यात्रा में हाई प्रेशर मशीन से आसमान में 300 फीट तक गुलाल उछलेगा जो फाग यात्रा में शामिल मातृशक्ति, युवतियों व युवा वर्ग को रंग-बिरंगा करेगा।
फाग यात्रा में कई राज्यों के कलाकार भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां के साथ ही उनके राज्यों की संस्कृतिक से भी आमजनों को रूबरू कराएंगे।
यात्रा प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी के अवसर पर राधाकृष्ण रास रंग फाग यात्रा निकाली जाएगी। फाग यात्रा के पूर्व देवी अहिल्या युवा मंच द्वारा कुशवाह नगर स्थित गोपाला कंपाउंड में फाग यात्रा की बैठक आयोजित की। जिसमें सभी मातृशक्तियों के साथ ही बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी ने अपने विचार व प्रस्ताव भी रखे।

 

Next Post

आयुर्वेद महाविद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर नहीं होंगे मान्य, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त निर्देश

भोपाल। आयुर्वेद एवं यूनानी महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने अब सरकारी महाविद्यालयों की मान्यता के लिए शिक्षकों को इधर से उधर करने पर रोक लगाई है। एनसीआईएसएम ने कहा है कि […]