भोपाल। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों पर प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर हुई अत्याचार की घटनाओं की जांच के लिए गठित प्रदेश कांग्रेस की कमेटी की आज पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी में कहा कि समिति के सदस्य खुरई सहित अन्य स्थानों पर जाएं और रिपोर्ट तैयार करके दें। इसके आधार पर पार्टी विधायक दल विधानसभा में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार के मामले को जोर-शोर से उठाएगा।
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की नई टीम जल्द गठित होगी। सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार मंथन के बाद युवा चेहरों को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, विधायक फूल सिंह बरैया सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


