डिंडौरी। संचालनालय खेल और युवा कल्याण के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर वर्ष-2025 का आयोजन जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में 05 मई से 05 जून 2025 तक जिला मुख्यालय में व्हालीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कराते एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में प्रचलित दो खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहे हैं।
जिले में व्हालीबॉल लक्ष्मण कुमार, बास्केटबॉल देवांशु नायक, फुटबॉल गिरिराज मरावी और कराटे मनीषा बैरागी द्वारा बच्चों को सिखाये जा रहे हैं।
इसी तरह विकासखण्ड शहपुरा में व्हालीबॉल अभिषेक बरमैया, एथलेटिक्स गौरव बर्मन, विकासखण्ड बजाग एथलेटिक्स सूरज सिंह पट्टा, कबड्डी जितेन्द्र धुर्वे, विकासखण्ड मेंहदवानी कबड्डी रमेश मानिकपुरी, व्हालीबॉल अरविन्द कुमार धुर्वे, विकासखण्ड अमरपुर खो-खो मुकेश मरावी, कबड्डी कु. हेमलता उद्दे, विकासखण्ड समनापुर व्हालीबॉल प्रमोद कुमार बलारी, कराते महेन्द्र कुमार सैयाम, विकासखण्ड करंजिया व्हालीबॉल मयंक श्याम, कबड्डी ललित कुमार बनावल के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खेल और युवा कल्याण अधिकारी मो. अहमद खान ने बताया कि जिले में जिला मुख्यालय व विकासखण्ड मुख्यालयों में अतिथि प्रशिक्षकों के द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को खेलों की बारीकियां सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण सुबह 06 बजे से 08 बजे एवं शाम 04:30 से 06:30 बजे तक प्रतिदिन दिया जा रहा है। रविवार के दिन अवकाश रखा गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों का ऑनलाईन पंजीयन भी किया जा रहा है। आज दिनांक तक लगभग 480 बच्चों का ऑनलाईन पंजीयन हो चुका है।
मो. अहमद खान ने सभी अभिभावकों से अपील किया है कि वे अपने बच्चों को उक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भेजें ताकि बच्चों का खेल के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके।

