गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का पुलिस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। जिले के मेंहदवानी थानांतर्गत सरसडोली में विगत दिनों सनी मरावी के साथ लगभग 15 लोगों द्वारा की गई। वही, मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी के साथियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय 4 निर्दोष आदिवासी युवकों को ही पुलिस द्वारा मामले में आरोपी बनाया गया।
इस मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सोमवार को मेंहदवानी में जंगी प्रदर्शन किया।
गोगपा द्वारा थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग के साथ ही प्रकरण की दोबारा जांच कर आदिवासी युवक सनी मरावी के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मेंहदवानी के दुर्गा मंदिर से बाजार चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
व्यापक आंदोलन की चेतावनी देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजिनियर कमलेश तेकाम ने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम, राष्ट्रीय महासचिव अमान सिंह पोर्ते, राजाबली मरावी, हरि मरावी, जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मरावी सहित सैकड़ों की संख्या में गोगपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा मोहन सरकार का दरबार, होलकर साम्राज्य की तर्ज पर बैठक का किया गया आयोजन

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर में इतिहास लिखा गया। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्या ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी, उसी आंगन में पहली बार मोहन सरकार के दरबार का कैबिनेट बैठक के रूप में आयोजन किया गया। […]