जबलपुर। कला वीथिका हॉल रानी दुर्गावती संग्रहालय में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकारों द्वारा सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका एवं गायिका सरस्वती द्विवेदी एवं समस्त ग्रुप के कलाकारों ने दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना एवं भजन की प्रस्तुति दी।
इस दौरान जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा, मेरे प्यार की उमर हो इतनी सनम, तेरी बिंदिया रे, बरखा रानी जरा जम के बरसों, ये रात हैं प्यासी-प्यासी, लाखों हैं निगाहों में, तुमने मुझे देखा, मैं तो एक ख्वाब हूँ, इतना हैं तुमसे प्यार मुझे… आदि नगमों की शानदार प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन शिव कुमार तिवारी एवं रवीन्द्र त्रिपाठी ने किया।
सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति डॉ. अनिल वाजपेयी, अशोक शर्मा, केके तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. लियो, उदय माधव बेडेकर, एसके वर्मा, किशोर कथूरिया, ओपी सिंह, केके ताम्रकार, जयंत खारपाते, यश कुमार, सुजीत सक्सेना, प्रभात नवाथे, कौशिक, मनोज शर्मा, मनोज वाजपेयी, मसूद खान, प्रफुल्ल मनोज सिन्हा, सरस्वती द्विवेदी, पूर्णिमा अग्रवाल, मधु बाला दुबे, साक्षी सराफ, राजकौर मल्होत्रा, विनीता, वंदना सिन्हा, राधा थापा आदि कलाकारों के द्वारा दी गई।


