ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए किसानों को कीट व्याधि एवं खरपतवार से निदान हेतु दी सलाह

सीधी। विकासखण्ड अधिकारी सीधी एवं कृषि विस्तार अधिकारी विकासखण्ड सीधी द्वारा मोतीलाल तिवारी ग्राम वेन्दुआ एवं कुन्जराज सिंह ग्राम गाडालोलर सिंह विकासखण्ड सीधी में आयोजित प्रदर्शनों का अवलोकन किया गया।
इस दौरान किसानों को कीट व्याधि एवं खरपतवार से निदान हेतु सलाह दी गई।
इसके साथ ही किसानों को उत्पादन में स्थिरता की दृष्टि से 2 से 3 वर्ष में एक बार खेत की गहरी जुताई करने के लिए कहा गया।
गहरी जुताई से मृदा में सूर्य की रोशनी के सम्पर्क में आने से फसल में हानिकारक कीट-पतंगें, फफूंद व रोग लगने की संभावना कम हो जाएगी।

 

Next Post

ऊर्जाधानी का तापमान पहुंचा 45 के करीब, गर्मी का कहर जारी

सिंगरौली। ऊर्जाधानी में सूर्य देवता पिछले 20 दिनों से आग की तरह गोले बरसा रहे हैं। प्रचंड गर्मी में लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आलम यह है कि सोमवार रात 8 बजे के बाद भी गर्मी से सुकून नही मिला। ग्रामीण अंचलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा […]