ऊर्जाधानी का तापमान पहुंचा 45 के करीब, गर्मी का कहर जारी

सिंगरौली। ऊर्जाधानी में सूर्य देवता पिछले 20 दिनों से आग की तरह गोले बरसा रहे हैं।
प्रचंड गर्मी में लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।
आलम यह है कि सोमवार रात 8 बजे के बाद भी गर्मी से सुकून नही मिला।
ग्रामीण अंचलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा महसूस हो रहा है।
वही मौसम विभाग के अनुसार जिले का तापमान 45 डिग्री को भी पार कर सकता है।
दरअसल जिले में करीब 20 दिनों से आसमानी तापमान ने जिलेवासियों को तंग कर रखा है। लगातार तापमान बढऩे एवं लू के थपेड़ो ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
आलम यह है कि करीब एक सप्ताह से हीटवेव ने लोगों को भयभीत कर घरों के अन्दर रहने के लिए मजबूर किया है। आज भी हीटवेव का असर बना रहा। वही, नौतपा के चौथे दिन खूब तपिश रही और तापमान 45 डिग्री की तरह महसूस हुआ।
जिला मुख्यालय बैढऩ समेत प्रमुख कस्बों एवं भीड़भाड़ स्थानों में सुबह 10 बजे से ही सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वही, शहर के प्रमुख मार्गों के भी सड़के सुनी नजर आ रही थी।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि आने वाले दिनों में हीटवेव के साथ-साथ तापमान 45 डिग्री तक रहेगा और तापमान का महसूस 47 डिग्री की तरह महसूस हो सकता है। इसीलिए लोगबाग घरों से बाहर कब निकले और निकले भी तो पूरी सावधानी जरूर बरते हुये चिकित्सकों का सलाह जरूर लें।

 

Next Post

ललितपुर-सिंगरौली मुआवजा घोटाले की जांच प्रारम्भ, संभागायुक्त आज जांच दल के साथ पहुचे बैढन

सिंगरौली। ललितपुर – सिंगरौली रेलवे लाईन के भू-अर्जन मुआवजा वितरण में हुये भारी घोटाला की जांच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मंगलवार को संभागायुक्त गोपालचन्द्र डांड जांच दल के साथ बैढन पहुंचे हैं। जहां भू-अर्जन से संबंधित शिकायतों की जांच करेंगे। जिले में भू-अर्जन के नाम पर व्यापक […]