जबलपुर। आए दिन पिता द्वारा मां के साथ मारपीट से तंग आकर बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार बेलखेड़ा के नयाखेड़ा निवासी गोविंद मल्लाह (38) मजदूरी करता था। वह पत्नी रेवती, बेटी धनवती और 17 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। आए दिन वह पत्नी, बेटे और बेटी से मारपीट करता था। मंगलवार रात रेवती और उसकी बेटी धनवती खाना बना रहे थे। बेटा भी घर पर था, रात को करीब आठ बजे गोविंद घर पहुंचा। खाना बना रही पत्नी रेवती को अपशब्द कहे। इस बात का पत्नी ने विरोध किया, तो गोविंद सामान फेंकने लगा। वह रेवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए उसे आंगन में ले गया। इसी दौरान गोविंद ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और रेवती के सीने पर पैर रखा और कुल्हाड़ी से उस पर वार करने लगा। तभी रेवती की आवाज सुनकर 17 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा। उसने पिता गोविंद से कुल्हाड़ी छीनी और उसी कुल्हाड़ी से पिता की कमर, कान, कांधे और पीठ पर एक के बाद एक वार किए। गोविंद वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोविंद की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोग उसके घर के बाहर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, तो देखा कि रेवती और उसकी बेटी समेत बेटा भी शव के पास बैठे थे। पूछताछ की, तो पूरी बात समझ आई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा। रेवती की रिपोर्ट पर मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया।