परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थी हुए परेशाान, वीसी हेल्पलाइन नंबर पर पंद्रह दिनों में 70 शिकायतें हुई दर्ज

इंदौर। विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओ के समाधान के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने जनवरी दूसरे सप्ताह से वीसी हेल्पलाइन शुरूआत की है।
पंद्रह दिनों के अंदर हेल्पलाइन पर 70 से ज्यादा शिकायतें पहुंच चुकी है, जिसमे अलग-अलग जिलों से परेशान विद्यार्थियों ने अपनी समस्या बताई है।
खास बात यह है कि इनमे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को परीक्षाफल और मूल्यांकन को लेकर बताई है। फिलहाल इन समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग निकालने में लगी है। हालांकि 20 फीसदी मामलों का निराकरण भी कर दिया है।
दिसंबर में कार्यपरिषद की बैठक में सदस्यों ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर तुरंत समाधान निकालने पर जोर दिया। परीक्षा-रिजल्ट, मूल्यांकन, डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन टीसी सहित अन्य समस्या रहती है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अधिकारियों के चक्कर लगाना पड़ते है।
कई बार सप्ताहों में होने वाले काम के लिए विद्यार्थियों को महीनों इंतजार करना पड़ता है। सीएम हेल्पलाइन की तरह सदस्यों ने वीसी हेल्पलाइन शुरू करने का सुझाव दिया। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने 12 जनवरी से वीसी हेल्पलाइन के लिए ई-मेल जारी किया है।
समाधान निकालने के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी को प्रभारी बनाया है। ई-मेल (vchelplinedavv@gmail.com) पर विद्यार्थियों को अपनी समस्या बताना है। साथ ही उससे संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करना है। इसके आधार पर प्रभारी संबंधित विभाग को शिकायत भेजेंगे।
इन्हें दस्तावेजों की जांच कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देना है। वैसे 12 से 27 जनवरी के बीच 70 से ज्यादा शिकायत हो चुकी है, जिसमें धार, झाबुआ, बुराहनपुर, इंदौर सहित अन्य जिलों के विद्यार्थी है।
अधिकांश सरकारी कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने खराब मूल्यांकन और अंकसूची नहीं मिलने की शिकायत की है।
डीएविवि की कुलपति डॉ. रेणु जैन ने बताया कि इन शिकायतों को दो से तीन दिन में निराकरण करना है। साथ ही विद्यार्थियों को भी सूचित करना है।

 

Next Post

मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर में हर्षोलास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जबलपुर। गणतंत्र भारत के विशेष दिवस गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी 2024 को मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया। विश्वविधालय के कुलपति डॉ. केआरएस संबाशिवा राव ने ध्वजारोहण किया एवं संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की। ध्वजारोहण के दौरान विश्वविधालय की उप कुलपति डॉ. विनीता कौर सलूजा […]