भोपाल। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बोट क्लब पर आयोजित ‘नौका तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें ऊर्जा से लबरेज कर रहे हैं। तालाब की लहरें उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए संकल्पित है।
इस दौरान उन्होंने देश भक्ति गीत “ये देश है वीर जवानों का” गाया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश का उत्साह एवरेस्ट की चोटी से भी ऊंचा हो गया है। दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र का अहम हिस्सा विपक्ष के नेता गलतियां करने से बाज नहीं आ रहे। विपक्ष के नेता सेना से कार्रवाई का सबूत मांगते हैं।


