डिंडोरी। स्वतंत्रता दिवस में आयोजित कार्यक्रम में डिंडोरी जिले की प्रभारी प्रतिमा बागरी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
वही, जिले के शाहपुर थानांतर्गत विक्रमपुर चौकी प्रभारी (सहा. उपनिरिक्षक) संतोष यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए डिंडोरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव ने गुम हुई बालिकाओं को तेलंगाना, केरल, राजस्थान और प्रदेश के भोपाल और कटनी आदि स्थानों से बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। वही, आईसीजीएस पोर्टल में विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान जिले की कलेक्टर नेहा मारव्या, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


