बाघ ने गाय पर किया हमला, ग्रामीण दहशत में

मंडला। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात्रि बाघ द्वारा एक गाय को घायल करने का मामला सामने आया है।
रविवार को बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम जंतीपुर के आसपास खेतों में ग्रामीणों को बाघ दिखाई दिया था, जिसको ग्रामीणों व वन विभाग ने जंगल की तरफ खदेड़ दिया था। लेकिन रात्रि करीब 2 बजे के आसपास उक्त बाघ पडोसी ग्राम सरारटोला में दिखाई दिया, जहाँ बाघ ने गाय पर हमला कर उसको घायल कर दिया। गनीमत रही कि गाँव वाले जाग रहे थे, जिसके कारण ग्रामीणों ने उक्त बाघ को खदेड़ दिया और गाय की जान बच गई। कल रविवार से ग्रामीणों में बाघ की दहशत बनी हुई है। हालांकि स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम उक्त बाघ को जंगल में भगाने का प्रयास कर रही है।

 

Next Post

प्रदेश के 20 जिलों में लगाए गए 10 लाख स्मार्ट मीटर, राजधानी में भी 35 हजार का आंकड़ा हुआ पार, केंद्रीय संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा ने किया निरीक्षण

भोपाल। प्रदेश के 20 जिलो में 10 लाख स्मार्ट मीटर सफलता पूर्वक लगाए जा चुके हैं। जबकि, भोपाल में विभिन्न परिसरों में 35 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इन स्मार्ट मीटरों का निरीक्षण करने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा भोपाल आए। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को […]