खून से लथपथ घायल को महिला पुलिस अधिकारी ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज

DR. SUMIT SENDRAM

नरसिंहपुर। यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बरमान डयूटी पर जा रही यातायात प्रभारी ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई। उन्होंने अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
नेशनल हाईवे पर आने वाले ग्राम कठोतिया के टाटा मोटर्स के समीप सड़क पर खून से लथपथ घायल पड़ा व्यक्ति को वर्दीधारियों ने अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर उसकी जान बचाई।
बता दें कि बरमान डयूटी पर जा रही यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने देखा कि नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। जबकि वहाँ से काफी लोग निकल रहे थे और कुछ खड़े होकर देख रहे थें। लेकिन किसी ने सहायता करने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची महिला अधिकारी ममता तिवारी ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि उस व्यक्ति के सिर में काफी चोटें थीं, तथा वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ा था। संभवतः किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हुआ हैं।
होश में नहीं होने के कारण घायल, व्यक्ति का सही नाम-पता नहीं चल सका। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाने दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की इस मानवता की उपस्थितजनों से सराहना की।

 

 

 

Next Post

छत्रसाल स्टेडियम के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सीधी। सोमवार दोपहर शहर के मध्य स्थित छत्रसाल स्टेडियम के पीछे सुख नाले के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी व्याप्त हो गई। यह मामला तब सामने आया जब दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि नाले के ऊपर बड़ी संख्या में पक्षी मंडरा […]