आंबा चंदन में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन लोग झुलसे, दो गंभीर

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। जिले के महू विकासखंड के आंबा चंदन गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर अचानक विस्फोट हो गया। यहां एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिसमें कई मजदूर चपेट में आए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। फैक्ट्री किसी डाक्टर खान की बताई जा रही है।
हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने इस फैक्ट्री की अनुमति पहले रद कर दी थी, उसके बाद भी बिना अनुमति के मजदूर पटाखे बना रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।
हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए इंदौर के चोइथराम अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
वन विभाग की जमीन के पास निजी जमीन पर यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
फैक्ट्री में हुए धमाकों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां दो ट्रक से अधिक तैयार रस्सी बम, बड़ी मात्रा में बारूद और कच्ची सामग्री मिली है ।
विस्फोट में घायलों के नाम रोहित पिता परमानंद निवासी ग्राम दातोदा, अर्जुन पिता नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र और उमेश पिता माणिक चौहान सामने आए हैं, जिनका चोइथराम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Next Post

ऐप के फीडबैक पर भाजपा की तैयारी, जनता से साध रही सम्पर्क

सिंगरौली। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों ने जातिगत समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, संगठन प्रमुख सामाजिक संपर्क बढ़ा रहे हैं। समाजों को साधने के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ की […]