दोस्तों के साथ डिनर पर जा रहे हैं बैंक कर्मी को ट्रक ने कुचला, बैंक कर्मी की मौत

इंदौर। बैंक के सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव की सड़क हादसे में मौत हो गई।
वह दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर डिनर करने रेस्टोरेंट जा रहे थे।
वे लोग देवास नाका के रेड सिग्नल पर रुके थे, जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ पीछे से तेजी से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार सुबह सामने आया है।
बताया गया कि ट्रक काफी रफ़्तार में था। सड़क पर गिरे बैंक कर्मी का सिर कुचलते हुए आगे निकल गया। बैंक कर्मी को उनके साथ मौजूद दोस्त नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ लोगों ने ट्रक रोककर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि अवनीश पिता रामरतन (34) निवासी तलावली चांदा स्थित रास टाउनशिप के साथ हुई। उन्हें पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एच एच 8351 ने टक्कर मार दी। इससे अवनीश नीचे गिर गए। वह उठ पाते तब तक ट्रक आगे बढ़ा और कुचलते हुए निकल गया। अवनीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक के दोस्तों ने बताया कि अवनीश कोटक महिंद्रा बैंक की फाइनेंस ब्रांच में सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव थे। तीन दिन पहले एलआईजी से फ्लैट खाली करके रास टाउनशिप में शिफ्ट हुए थे।

 

Next Post

हरदा हादसे के बाद इंदौर प्रशासन की कार्रवाई जारी, 11 पटाखा फैक्ट्री, दुकान और गोदाम सील

इंदौर। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी की दुर्घटना के मद्देनजर इंदौर में भी कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार तीसरे दिन इंदौर की पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच की। जांच के दौरान दल ने लाइसेंस की वैधानिकता, सुरक्षा के मापदण्डों […]