तनावपूर्ण हालात के बीच शांति भंग प्रयास करने के आरोप में हिंदूवादी नेता कालू भट्ट गिरफ्तार, माहौल बिगड़ने की आशंका पर प्रशासन हुआ सक्रिय

DR. SUMIT SENDRAM

सीहोर। शनिवार दोपहर भोपाल नाके पर कथित भड़काऊ भाषण देकर शांति भंग करने के मामले में कालू भट्ट और करणी सेना के अंकुश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीहोर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एसडीएम तन्मय वर्मा ने आदेश जारी कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इससे पूर्व हिंदूवादी नेता कालू भट्ट और करणी सेना के कार्यकर्ता अंकुश ठाकुर का अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
बताया जा रहा है कि कालू भट्ट ने जमानत के लिए अर्जी नहीं लगाई।
जानकारी के मुताबिक नगर में सांप्रदायिक तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने हिंदूवादी नेता एवं भाजपा के पूर्व पार्षद कालू भट्ट को शांति भंग करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में वाहन से सीहोर एसडीएम कार्यालय लाया गया।सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली और मंडी पुलिस सहित शहर का अतिरिक्त बल एसडीएम कार्यालय के आसपास तैनात रहा।
बताया गया कि कालू भट्ट भोपाल नाके पर तिरंगा झंडे के नीचे खड़े होकर कथित रूप से भड़काऊ भाषण दे रहे थे।
इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।
कार्रवाई में एक मीडिया कर्मी को भी साथ में गिरफ्तार किया, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जबकि, कालू भट्ट और करणी सेना के कार्यकर्ता अंकुश ठाकुर को आगे की कार्रवाई के लिए सीहोर एसडीएम कोर्ट लाया गया, जहां से दोनो को जेल भेज दिया।
इस दौरान सीहोर अनुविभागीय कार्यालय परिसर में सीएसपी डॉ. अभिनंदन शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव और मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

 

Next Post

माँ शारदा के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं की चलती मर्सिडीज में लगी आग, मैहर में माता शारदा के दर्शन करने आया था नागपुर से परिवार

मैहर। शुक्रवार देर रात हरदुआ के पास एनएच-30 में एक चलती एक मर्सिडीज कार एमएच 04 एफबी 3609 में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ सेकंड में ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई। इस दौरान हाईवे […]