ढाई लाख के फर्जी पांच सौ नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर में सेटअप लगाकर छाप रहा था नकली नोट

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले आरोपी विवेक यादव को गिरफ्तार किया है।
अति. पुलिस उपायुक्त (जोन-2) गौतम सोलंकी ने बताया कि पिपलानी क्षेत्र से नकली नोट छापने वाले आरोपी विवेक यादव को नकली नोट छापने की मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में एक प्रिंटिंग शॉप पर काम करता था। उसने घर में ही नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगाया था। जिसमें पेपर से लेकर प्रिंटर और डाइ मिली हैं। वह लंबे समय से यह काम कर रहा था और पुलिस ने उसके पास से करीब ढाई लाख रुपये के नकली 500 के नोट जब्त किए हैं। साथ ही नकली नोट छापने वाली मशीनें भी बरामद की गई हैं।

 

Next Post

स्क्रैप टायरों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ ट्रक

मुरैना। जरेरुआ मार्ग पर केबीएल फैक्ट्री के सामने स्क्रैप टायरों से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि चलते वाहन में बिजली के तार लग जाने से आग भड़क गई। कंटेनर स्क्रैप लोहगढ़ के पास बनी टायरों की फैक्ट्री की ओर जा रहा था, लेकिन […]