इंदौर। नवांगत कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में अपना पदभार संभाला लिया हैं।
कलेक्टर आशीष सिंह ने पदभार संभालने के बाद इंदौर की प्राथमिकता का लेकर कहा कि ट्रैफिक की समस्या और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही मास्टर प्लान के तहत ड्रेनेज सिस्टम और स्वच्छता के लिए और बेहतर काम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
खास बात यह है कि इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड से सैकड़ों टन कचरा हटाकर वहां हरा-भरा मैदान बनाने में नवागत कलेक्टर आशीष सिंह की अहम भूमिका रही है। वहीं, पिछले 20 साल में आशीष सिंह चौथे ऐसे अधिकारी हैं, जो पहले निगमायुक्त रहे और फिर यहीं कलेक्टर बनकर आए। उनसे पहले आकाश त्रिपाठी, पी. नरहरि, मनीष सिंह भी ये दोनों जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

