चित्रकूट में जलती हुई मिली सतना पासिंग वाली कार, सामने सीट पर थी एक लाश

DR. SUMIT SENDRAM

चित्रकूट। यूपी के राजापुर थानाक्षेत्र के सिकरी (अमान) गाँव के पास राजापुर व मऊ को जोडऩे वाली रोड लालता रोड में पूर्व प्रधान लालता यादव के ट्यूबवेल के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे लोगों को एक कार जलती हुई दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने जिसकी जानकारी राजापुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुुंची तो कार में आग लगी हुई थी और जल रहीं थी। लिहाजा पुलिस ने फायर बिगे्रड बुलाया। जिससे कार में लगी आग को बुझाया जा सका। आग बुझने के बाद पुलिस को कार में एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह स्वयं भी घटना स्थल पर पहुंच गए और फारेसिंक टीम के एक्सपर्ट को बुलाया गया।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रारंभिक जांच के अनुसार बताया कि ड्राइवर की सीट में कांच के टुकड़े मिले है। लिहाजा शव महिला का होना प्रतीत होता है। लेकिन यह अभी जांच का विषय है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में ब्लास्ट होने से आग लगी है।

 

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम घोषित, नामांकन 1 जुलाई को, 2 को होगा मतदान

भोपाल। मप्र भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए औपचारिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर द्वारा सोमवार को यह अधिसूचना जारी की गई। जारी […]