नर्सिंग स्कैम, नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

भोपाल। नर्सिंग स्कैम, नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ राजधानी में पीसीसी के सामने एनएसयूआई का प्रदर्शन सोमवार को शुरू हो गया है। काग्रेस की स्टूडेंट विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी इसमें शामिल हुए। प्रदर्शन से पहले मंच के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई।
एनएसयूआई के नेता अपने-अपने नेताओं के लिए जमकर नारेबाजी किया।
मंच पर उपस्थित नेताओं की भी समझाने की कोशिशे नाकाम रही है। वही, मुख्‍यमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी डाला गया।

 

Next Post

पर्यावरण संरक्षण एक परम पुनीत कर्तव्य - डॉ. चिन्मय पंड्या

जबलपुर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मां नर्मदा तट लम्हेटाघाट पर 5100 तरु रोपण यज्ञ में जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि आज पौधों का सबसे ज्यादा महत्व है, यदि हम एक पौधा लगाते हैं तो वह जीवन भर हमें करोड़ों रुपए की ऑक्सीजन, […]