ध्वस्त पुलिया में मिट्टी डलवाकर आवागवन किया बहाल, एसडीओ ने दिखाई गंभीरता

सीधी। जिले के जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत ठोंगा के अगरियान टोला महान नाला में नवनिर्मित पुलिया पहली बरसात में ही बहने लगी थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी थी। जिसको लेकर मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा ध्वस्त पुलिया में मिटटी डलवा कर आवागमन बहाल किया।
वहीं, बकाया मजदूरी शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिया निर्माण का कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के द्वारा कराया गया था। जहां एक तरफ घटिया निर्माण कार्य था तो दूसरी तरफ मनमानी पूर्वक निर्माण कार्य एवं मिट्टी भराव कराया गया था, जिसमें समुचित पानी निकासी की व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण पहली बरसात में ही पुलिया बहने लगी थी।
जिसको मीडिया द्वारा प्रमुखता देते हुए खबर प्रकाशित की गई थी और उसके दूसरे दिन ही एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग मझौली सरिता सिंह के द्वारा मौका निरीक्षण कर तत्काल मिटटी डलवा कर ग्रामीणों का आवागवन बहाल कराया गया। वहीं, मजदूरी बकाया के बारे में कहा गया कि शीघ्र मजदूरी भुगतान कराई जाएगी।

 

Next Post

8 Le plus utile Matchmaking Services (Non Cealed Costs)

Il n’y a pas si longtemps, les entremetteurs de quartier ont puissants dominent tout au long du la vie des célibataires femmes et hommes. De promnestrie de historic Grèce dans le cihuatlanque sous aztèque loi, membres de la famille utilisé le son sagesse de un professionnel fille à set vers […]