इंदौर। महिला की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गांधीनगर पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया है। पुलिस आरोपी की पिछले छह माह से तलाश कर रही थी।
बता दे कि आरोपी ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक खजराना क्षेत्र निवासी रुखसाना की सुपर कोरिडोर क्षेत्र में आरोपी जावेद अब्बासी निवासी जूना रिसाला ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। आरोपी रुखसाना को बाइक पर बात करने के बहाने ले गया था। घटना के बाद जावेद फरार हो गया। पुलिस ने कईं जगह दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। आखिरकार पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

