भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की गौशालाओं के गौपालक, गौशाला संचालक एवं गौशालाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी की शारदा मां गौ सेवा समिति के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
शारदा मां गौ सेवा समिति के अध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल को स्वरचित अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।
इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष भीमशंकर साहू, सहसचिव विजय साहू, उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद नामदेव मौजूद रहे।


