एक पेड़ माँ के नाम योजना के तहत हुआ पौधारोपण

शहपुरा(डिंडोरी)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी योजना के तहत बुधवार को परिक्षेत्र शहपुरा अंतर्गत मोहनी ग्राम के कक्ष क्र आरएफ66 में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत शहपुरा के जनप्रतिनिधि मनोहर सोनी जिला उपाध्यक्ष, घनश्याम कछवाहा मंडल अध्यक्ष शहपुरा, जितेन्द्र चंदेल जनपद उपाध्यक्ष शहपुरा, मंडल उपाध्यक्ष हरीश जित्तू राय, सुरेन्द्र साहू मंडल महामन्त्री शहपुरा, विष्णु अवधिया, हीरालाल साहू, स्थानीय सरपंच, समिति सदस्यों द्वारा 100 पौधों का पौधारोपण किया गया। इसमें हर्रा, बहेरा, महुआ, आँवला, तिनसा, सागौन आदि अन्य पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपवनमंडल अधिकारी शाहपुरा सुरेन्द्र सिंह जाटव एवं जगदीश वास्पे वन परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा सहित पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

 

Next Post

राहुल गाँधी के आपत्तिजनक बयान पर विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल मंडला द्वारा किया गया पुतला दहन

मंडला। जिले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संसद में राहुल गांधी के दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर आपत्ति जताई और सम्पूर्ण देश में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ […]