अमिलिया पुलिस कार्यवाही कर अवैध मादक कफ सिरप किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ विक्रय एवं परिवहन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए है।
नगर निरीक्षक अमिलिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हिनौती ग्राम में लंबे अरसे से मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है।
मुखविर की सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चुरहट आशुतोष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में अमिलिया पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी कुलदीप गुप्ता कब्जे से 104 नग अवैध मादक कफ सिरप बरामद किया।
अमिलिया पुलिस ने आरोपी कुलदीप गुप्ता पिता प्रकाश चन्द्र गुप्ता(23) निवासी हिनौती के खिलाफ धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत मामला कायम गिरफ्तार किया है।
अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही में उपनिरीक्षक देवराज सिंह परिहार, सहा. उपनिरीक्षक दधीच अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक रावेन्द्र परस्ते, आरक्षक प्रकाश सिंह एवं दिनेश रावत की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

सैकड़ो युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सिंगरौली। देवसर एवं चितरंगी क्षेत्र में कई स्थानों पर कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ो व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पिछले विधानसभा चुनाव में सिहावल क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रहे ग्राम कुर्सा के बीडी साहू कांग्रेस में शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करैला चितरंगी के ग्राम गाँगी […]