भिंड। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
जिले के मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूपावई में चल रही इस फैक्ट्री से 12 देसी कट्टे (312 बोर), तीन कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक खेत मालिक ने अपनी जमीन पर फैक्ट्री चलाने के लिए 20 हजार रुपये महीने का किराया तय किया था।
वहीं, हथियार बनाने के लिए उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के किशनी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने 50 हजार रुपये प्रति माह पर इसको किराये पर लिया था।
पुलिस ने फैक्ट्री से मिले हथियार और उपकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


