दमोह। जिले लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक यात्री बस के चालक की लापरवाही के चलते उफनते नाले में फंस गया। इस दौरान बस में बहुत सारे यात्री सवार थे। गनिमत यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हई।
जानकारी के मुताबिक लकलका से झापन जा रही बस क्रमांक एमपी 09 एपी 5306 को बस चालक ने उफनते नाले में उतारने का प्रयास किया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर नाले में फंस गई। बस का आधा हिस्सा पुलिया से उतरकर बहते पानी की तरफ झुक गया।
स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से तत्काल ही रेस्क्यू करते हुए बस में सवार 20 यात्रियों को सुरक्षित वहां निकल गया।
घटना बुधवार के रात 9:00 बजे के लगभग की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि जिले में तीन दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है और इस कारण से जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी किसी भी नदी नाली पर ना तो वेरीकेटेड की व्यवस्था की गई है और न ही किसी भी प्रकार के सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। जिस कारण से वाहन चालक अपनी मनमर्जी के चलते पुल पुलियों पर पानी होने के बाद भी वहां के आवागमन को कर रहे हैं।


