सिंगरौली। बायो मेडिकल का वेस्ट मटेरियल नालियों में प्रदूषण अमला बेसुध नामक शीर्षक प्रकाशित किया था।
जिसके बाद ननि आयुक्त डीके शर्मा ने स्वच्छता टीम के साथ शहर में खुली मेडिकल दुकानों में पहुंच निरीक्षण किया। जिसमें पॉच मेडिकल दुकानदारों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा को इस आशय की जानकारी मिल रही थी कि मेडिकल स्टोर संचालको के द्वारा मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नही किया जा रहा है। मेडिकल वेस्ट को निगम के कचरा परिवहन की वाहनो में दिया जा रहा है। जबकि यहां बताते चले की मेडिकल वेस्ट निस्तारण के संबंध में विगत कुछ माह पहले निगम के द्वारा वेस्ट के उचित निस्तारण के संबंध में मेडिकल स्टोर संचालको नोटिस जारी वेस्ट के उचित निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया गया था।
इसी को दृष्टिगत रखते हुये ननि आयुक्त ने नगर निगम अमले के साथ न्यायालय परिसर के समीप स्थित तुलसी मार्ग तथा थाना रोड में संचालित मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण कर मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जॉच की।
वही, मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण न करने पर पांच मेडिकल स्टोर संचालको के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गई।
मेडिकल स्टोर संचालको हिदायत देते हुये ननि आयुक्त कहा कि दूसरी बार निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन मिला तो मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्यवाही की जायेगी।
इसके बाद जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण कर मेडिकल वेस्ट निस्तारण के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान ननि उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री एसएन द्विवेदी, सीटाडेल मैनेजर रावेन्द्र सिंह सहित ननि अमला मौजूद रहा।

