पुलिस ने पकड़ा 79 किलो गांजा, ट्रक से आंध्रप्रदेश से लेकर आ रहा था चालक

ग्वालियर। पुलिस ने आंध्रप्रदेश से ट्रक में छिपाकर गांजा लेकर आ रहे चालक को पकड़ा है।
महाराजपुरा इलाके में गांजे से भरा ट्रक पकड़ा गया है। पेपर के बंडलों के नीचे गांजा छिपाया गया था।
पुलिस ने 79 किलो गांजा बरामद किया है।
चालक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।
वही, चालक से पूछताछ जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक आंध्रप्रदेश से आ रहा है। जिसमें गांजा भरा हुआ है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार और उनकी टीम को लगाया गया।
उप निरीक्षक गंभीर सिंह कुशवाह एवं सहा. उप निरीक्षक राजीव सोलंकी के नेतृत्व में दो टीमें लगाई गई। महाराजपुरा इलाके में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास ट्रक आरजे 11 जीसी 3589 को घेर लिया। चालक ने ट्रक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीमों ने उसे पकड़ लिया।
ट्रक की तलाशी ली तो ऊपर पेपर के बंडल थे और नीचे गांजे के पैकेट रखे थे।
चालक का नाम देवेंद्र पिता रामस्वरूप बघेल निवासी वीरपुर बांध, गिरवाई बताया गया है।
मौके पर 79 किलो गांजा बरामद किया गया।
जब चालक से पूछताछ की तो वह बोला- आंध्रप्रदेश से गांजा लाता है। वह इससे पहले भी गांजा ला चुका है। उसने कुछ बड़े सप्लायरों के नाम बताए हैं, जिनकी घेराबंदी में पुलिस लगी है। अभी उससे पूछताछ जारी है।

 

Next Post

परीक्षा पर चर्चा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, पराक्रम दिवस पर एक अनूठी पहल

मंडला। ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा छात्रों की रचनाशील अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पूरे देश भर के केन्‍द्रीय विद्यालयों में किया गया। छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए एक अनूठी पहल परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए […]